शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी घटने के बावजूद बढ़ा बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015-16 के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) की आमदनी घटी, मगर मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी की कुल आमदनी 799.71 करोड़ रुपये से 0.35% की मामूली गिरावट के साथ 796.89 करोड़ रुपये रह गयी, जबकि इसका शुद्ध मुनाफा 196.43 करोड़ रुपये 11.10% बढ़ कर 218.24 करोड़ रुपये हो गया।
बीएसई में बजाज कॉर्प का शेयर 421.00 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 424.70 पर खुला। 435.00 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 7.85 रुपये या 1.86% की मजबूती के साथ 428.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!