शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : आइडिया, बजाज कॉर्प, रिलायंस पावर, डीसीबी बैंक और आंध्र बैंक

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें आइडिया, बजाज कॉर्प, रिलायंस पावर, डीसीबी बैंक और आंध्र बैंक शामिल हैं।

आइडिया - कंपनी जून से भुगतान बैंक परिचालन शुरू करेगी।
बजाज कॉर्प - कंपनी का तिमाही मुनाफा 2.9% घट कर 52.6 करोड़ रुपये रह गया।
रिलायंस पावर - कंपनी को वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में 215.9 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
डीसीबी बैंक - बैंक का चौथी तिमाही का मुनाफा 69.5 करोड़ रुपये से घट कर 52.9 करोड़ रुपये रह गया।
अबान ऑफशोर - कंपनी को प्रमोटरों ने इसके शेयर बेच दिये।
शारदा एनर्जी - शारदा एनर्जी ने अपने पुराने टर्बाइनों की जगह नये टर्बाइन लगा दिये हैं।
आंध्र बैंक - बैंक ने अपनी एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया है।
वेस्टर्न इंडिया - कंपनी ने 12.5 करोड़ शेयर आवंटित किये हैं।
फेज थ्री - फेज थ्री ने 3.9 लाख तरजीही शेयर जारी किये हैं।
गुजरात अपोलो - कंपनी के निदेशक मंडल ने 24 करोड़ रुपये के शेयरों की वापस खरीद को मंजूरी दी। (शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2017)

Comments  

शेयर मंथन
# शेयर मंथन 2017-04-17 10:09
करीब 10:10 बजे :-
आइडिया - 0.75% की गिरावट
बजाज कॉर्प - 6.61% लुढ़का
रिलायंस पावर - 0.84% मजबूत
डीसीबी बैंक - 5.37% टूटा
अबान ऑफशोर - 1.11% कमजोरी
शारदा एनर्जी - सपाट
आंध्र बैंक - 0.42% गिरा
फेज थ्री - 0.78% चढ़ा
गुजरात अपोलो - 3.68% की मजबूती

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!