शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) देगी 30 जीबी फ्री इंटरनेट

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) 30 जीबी तक फ्री इंटरनेट डाटा देगी।

30 अप्रैल तक कंपनी के 'माइ एयरटेल (My Airtel)' ऐप्प में लॉग-इन करने पर इसके पोस्टपेड उपभोक्ताओं को अगले 3 महीने तक कंपनी फ्री डाटा देगी। कंपनी ने यह कदम रिलायंस जियो के आक्रामक ऑफर का मुकाबला करने के लिए उठाया है।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 340.55 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 342.00 रुपये पर खुला। करीब 12.50 बजे कंपनी का शेयर 0.15 रुपये या 0.04% की बेहद मामूली कमजोरी के साथ 340.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!