शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीसीएस (TCS) का तिमाही और वार्षिक लाभ बढ़ा

सालाना आधार पर टीसीएस (TCS) के चौथी तिमाही और वार्षिक शुद्ध मुनाफे में बढ़त हुई है।

कंपनी का तिमाही मुनाफा 6,347 करोड़ रुपये से 4.33% बढ़ कर 6,622 करोड़ रुपये और वार्षिक लाभ (वित्त वर्ष 2015-16) 24,338 करोड़ रुपये से 8.29% बढ़ कर वित्त वर्ष 2016-17 26,357 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही कंपनी की कुल तिमाही आमदनी 28,449 करोड़ रुपये के मुकाबले 29,642 करोड़ रुपये और वार्षिक आमदनी 1,08,646 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,17,966 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में टीसीएस का शेयर 2,308.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 2,285.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे कंपनी के शेयर में 13.10 रुपये या 0.57% की कमजोरी के साथ 2,295.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!