शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर वार्षिक नतीजों के बावजूद वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) का शेयर कमजोर

वित्त वर्ष 2015-16 के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries) के शुद्ध मुनाफे और आमदनी में वृद्धि हुई।

वीएसटी इंडस्ट्रीज का शुद्ध लाभ 153.11 करोड़ रुपये के मुकाबले 167.21 करोड़ रुपये और आमदनी 878.93 करोड़ रुपये से बढ़ कर 948.18 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार कंपनी का मुनाफा 9.20% और कुल आमदनी 7.87% बढ़ी।
बीएसई में वीएसटी इंडस्ट्रीज का शेयर 3,102.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 3,095.20 रुपये पर खुला है। करीब 11.05 बजे कंपनी के शेयर में 97.10 रुपये या 3.13% की कमजोरी के साथ 3,005.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!