शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनएमडीसी (NMDC) ने किया डिफेंस मेटालर्जिकल के साथ करार

एनएमडीसी (NMDC) ने डिफेंस मेटालर्जिकल रिसर्च (डीएमआरएल) के साथ समझौता किया है।

एनएमडीसी और डीएमआरएल मिलकर देश के अंदर टंगस्टन रिजर्व्स के संभवित आकलन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेंगे और विशेष सलाहकार के जरिये विदेश में टंगस्टन मिनरल्स के अधिग्रहण के लिए अवसरों की खोज करेंगे।
बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 126.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की कमजोरी के साथ 126.60 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयर में 0.75 रुपये या 0.59% की गिरावट के साथ 126.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!