बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) की डिजिटल इकाई एएलटीबालाजी ने अपनी विन्डोज 10 यूनिवर्सल ऐप्प का शुभारंभ किया है।
यह ऐप्प विन्डोज 10 ऐप्प स्टोर पर उपलब्ध रहेगी और मूल रूप से पीसी, लेपटॉप, स्मार्ट फोन, सरफेस टेबलेट्स पर विन्डोज 10 ओएस (ओपरेटिंग सिस्टम) पर कार्य करेगी।
बीएसई में बालाजी टेलीफिल्म्स का शेयर 101.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 101.45 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 12 बजे यह 0.35 रुपये या 0.34% की गिरावट के साथ 101.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2017)


