शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शानदार तिमाही नतीजों से उछला इंडियन बैंक (Indian Bank) का शेयर

आज इंडियन बैंक (Indian Bank) के शेयर में करीब 9% की जोरदार उछाल आयी है।

बैंक के चौथी तिमाही के मुनाफे में सालाना आधार पर 241.48% और कुल आमदनी में 1.75% की वृद्धि हुई है। बैंक का शुद्ध तिमाही लाभ 93.62 करोड़ रुपये से बढ़ कर 319.70 करोड़ रुपये और आमदनी 4,522.73 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4,601.89 करोड़ रुपये रही। साथ ही इंडियन बैंक का वार्षिक लाभ 751.28 करोड़ रुपये से 93.41% की वृद्धि के साथ 1,453.06 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी आमदनी 18,033.20 करोड़ रुपये से 1.26% अधिक 18,261.61 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर सोमवार के 285.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 288.00 रुपये पर खुला और 318.80 रुपये तक चढ़ा। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 24.05 रुपये या 8.43% की मजबूती के साथ 309.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!