शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) के तिमाही और वार्षिक शुद्ध लाभ में बढ़त

आज आईडीएफसी बैंक (IDFC Bank) के शेयर में 3.50% से अधिक की मजबूती आयी है।

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में बैंक का मुनाफा 165.06 करोड़ रुपये से 6.59% अधिक 175.95 करोड़ रुपये और आमदनी 1,953.20 करोड़ रुपये से 16.71% अधिक 2,279.65 करोड़ रुपये रही। साथ ही बैंक को वित्त वर्ष 2015-16 में हुए 466.85 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में 118.42% की बढ़त के साथ 1,019.73 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ और इसकी कुल आमदनी 4,052.02 करोड़ रुपये से 135.58% अधिक 9,545.83 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में आईडीएफसी बैंक का शेयर मंगलवार के 59.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 62.70 रुपये पर खुला और 63.50 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 1 कंपनी के शेयर में 2.30 रुपये या 3.87% की मजबूती के साथ 61.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!