शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शानदार तिमाही नतीजों के बावजूद टूटा लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) का शेयर

आज लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) के शेयर में 5.50% से अधिक की गिरावट आयी है।

बैंक ने चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किये, जिनमें सालाना आधार पर इसके लाभ में 6.3% और आमदनी में 13.9% की बढ़त हुई है। बैंक का शुद्ध तिमाही मुनाफा 49.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 52.2 करोड़ रुपये और आमदनी 758.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 864.9 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा तिमाही दर तिमाही आधार पर इसकी शुद्ध 354.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 418.4 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर 196.10 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 195.00 रुपये पर खुला। करीब 10.50 बजे बैंक का शेयर 11.50 रुपये या 5.86% की कमजोरी के साथ 184.60 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!