शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के तिमाही और वार्षिक मुनाफे में वृद्धि

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने तिमाही और वार्षिक वित्तीय नतीजों की घोषणा कर दी।

वित्त वर्ष 2015-16 की जनवरी-मार्च तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में बैंक के शुद्ध लाभ में 33.08% की बढ़त हुई है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,055.23 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,404.34 करोड़ रुपये रहा। इसका वार्षिक लाभ भी 3,458.85 करोड़ रुपये से 42.83% बढ़ कर 4,940.43 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा बैंक की चौथी तिमाही की कुल आमदनी 7,910.41 करोड़ रुपये से 25.82% अधिक 9,953.57 करोड़ रुपये और वार्षिक आमदनी 27,974.52 करोड़ रुपये से 21.20% बढ़ कर 33,905.44 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 900.35 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 905.00 रुपये पर खुला और 918.00 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 2.50 बजे बैंक के शेयर में 9.65 रुपये या 1.07% की मजबूती के साथ 910.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!