शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बेहतर वित्तीय नतीजों के बावजूद श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) का शेयर कमजोर

श्रीराम ट्रांसपोर्ट (Shriram Transport) के तिमाही व वार्षिक शुद्ध मुनाफे में वृद्धि हुई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में हुए 143.92 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में 3.95% अधिक 149.63 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। कंपनी का वार्षिक लाभ 1,183.62 करोड़ रुपये से 6.92% बढ़ कर 1,265.63 करोड़ रुपये रहा। इसकी वार्षिक आमदनी 10,361.97 करोड़ रुपये से 5.23% की बढ़त के साथ 10,904.47 करोड़ रुपये और तिमाही आमदनी 2,930.20 करोड़ रुपये से 7.43% घट कर 2,712.31 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में श्रीराम ट्रांसपोर्ट का शेयर 1,053.40 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज गिरावट के साथ 1,045.80 रुपये पर खुला और 1,070.05 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयर में 16.15 रुपये या 1.53% की कमजोरी के साथ 1,037.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!