शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बायोकॉन (Biocon) के शुद्ध लाभ में 61.9% की भारी गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में बायोकॉन (Biocon) के शुद्ध लाभ में 61.9% की गिरावट आयी है।

कंपनी का शुद्ध लाभ 333 करोड़ रुपये से घट कर 127.5 करोड़ रुपये रह गया। साथ ही इसकी आमदनी भी 956.7 करोड़ रुपये से 2.7% घट कर 931.1 करोड़ रुपये रह गया। बायोकॉन का एबिटा 0.8% की मामूली बढ़त के साथ 187.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 19.45% के मुकाबले 20.14% रहा।
बीएसई में बायोकॉन का शेयर 1,119.60 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 1,099.00 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी के शेयर में 13.20 रुपये या 1.18% की कमजोरी के साथ 1,109.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!