शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा सीआईई (Mahindra CIE) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

महिंद्रा सीआईई (Mahindra CIE) की चौथी तिमाही की आमदनी और मुनाफे में वृद्धि हुई है।

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में कंपनी के शुद्ध लाभ में 9.2% और आमदनी में 14.4% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का शुद्ध लाभ 15.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 16.6 करोड़ रुपये और आमदनी 447.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर कर 512.5 करोड़ रुपये हो गयी। महिंद्रा सीआईई का एबिटा 14.4% की बढ़त के साथ 43.2 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 8.5% के मुकाबले 8.4% रहा।
बीएसई में महिंद्रा सीआईई का शेयर 225.10 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज तेजी के साथ 235.00 रुपये पर खुला और 244.40 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। करीब 11.35 बजे कंपनी के शेयर में 14.95 रुपये या 6.64% की मजबूती के साथ 240.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!