शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स रियल (Indiabulls Real) का शेयर 5.50% से अधिक टूटा

इंडियाबुल्स रियल (Indiabulls Real) की चौथी तिमाही की आमदनी में गिरावट और मुनाफे में वृद्धि हुई है।

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में कंपनी के शुद्ध लाभ में 18.8% की बढ़त हुई, जबकि आमदनी में 38.4% की कमी आयी। कंपनी का शुद्ध लाभ 67.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 79.8 करोड़ रुपये और आमदनी 709 करोड़ रुपये से घट कर कर 437 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं इंडियाबुल्स रियल का एबिटा 28.8% की गिरावट के साथ 142.2 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 28.2% के मुकाबले 32.5% रहा।
बीएसई में इंडियाबुल्स रियल का शेयर 156.50 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 155.50 रुपये पर खुला और 144.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 12.40 बजे कंपनी के शेयर में 8.85 रुपये या 5.65% की कमजोरी के साथ 147.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!