शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) करेगी अपनी हाउसिंग फाइनेंस इकाई को सूचिबद्ध

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) अपनी हाउसिंग फाइनेंस इकाई रिलायंस होम फाइनेंस को चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में सूचिबद्ध करेगी।

सूचिबद्धता प्रस्ताव के मुताबिक रिलायंस होम फाइनेंस की 49% हिस्सेदारी 1:1 शेयर के अनुपात में रिलायंस कैपिटल के शेयरधारकों को आवंटित की जायेगी और बाकी 51% हिस्सेदारी कंपनी के पास रहेगी।
बीएसई में रिलायंस कैपिटल का शेयर शुक्रवार को 4.85 रुपये या 0.72% की गिरावट के साथ 664.95 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का शिखर 690.85 रुपये और निचला स्तर 365.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!