शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल बैंक (Federal Bank) के तिमाही मुनाफे में जोरदार बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में फेडरल बैंक (Federal Bank) का मुनाफा 10.26 करोड़ रुपये से बढ़ कर 256.59 करोड़ रुपये रहा।

साथ ही इसकी कुल आमदनी 2,262.94 करोड़ रुपये के मुकबाले 14.80% अधिक 2,598.06 करोड़ रुपये रही। वहीं इसका वार्षिक लाभ 487.90 करोड़ रुपये से 74.89% अधिक 853.31 करोड़ रुपये और आमदनी 8,634.63 करो़ड़ रुपये के मुकाबले 14.27% बढ़ कर 9,867.04 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में फेडरल बैंक का शेयर शुक्रवार को 12.85 रुपये या 13.58% की उछाल के साथ 107.45 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा कंपनी के शेयर का पिछले 52 हफ्तों का शिखर 109.00 रुपये और निचला स्तर 43.75 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!