शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की बिक्री में वृद्धि, शेयर मजबूत

टीवीएस मोटर (TVS Motor) की अप्रैल बिक्री में सालाना आधार पर 8.4% की वृद्धि हुई है।

अप्रैल 2016 में कुल 2.27 लाख इकाई के मुकाबले अप्रैल 2017 में कंपनी में ने कुल 2.46 लाख वाहन बेचे। इसमें टीवीएस का निर्यात 28,354 इकाई से 41.9% बढ़ कर 40,221 इकाई रहा।
बीएसई में टीवीएस मोटर का शेयर 494.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 503.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 10 बजे यह 6.20 रुपये या 1.25% की मजबूती के साथ 500.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!