शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीएल बैंक (RBL Bank) के मुनाफे में 54% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में आरबीएल बैंक (RBL Bank) के मुनाफे में 54% की बढ़ोतरी हुई है।

बैंक का शुद्ध मुनाफा 84.2 करोड़ रुपये से बढ़ कर 130.1 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही इसकी शुद्ध ब्याज 240.2 करोड़ रुपये के मुकबाले 46.6% अधिक 352.2 करोड़ रुपये रही। आरबीएल बैंक की शुद्ध एनपीए तिमाही दर तिमाही आधार पर 139.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 189.9 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में आरबीएल बैंक का शेयर 585.55 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 580.00 रुपये पर खुला। करीब 10.50 बजे यह 5.70 रुपये या 0.97% की मजबूती के साथ 591.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!