शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने बाजार में उतारी नूडल्स की नयी रेंज

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने 'मैगी मसालाज ऑफ इंडिया' नाम से नूडल्स की नयी श्रेणी बाजार में उतारी है।

कंपनी ने भारत के शहरों के नाम के साथ जोड़ कर मैगी के 4 नये फ्लेवर शुरू किये हैं, जिनमें अमृतसर अचारी, मुम्बइया चटक, सूपर चेन्नई और बंगाली झाल शामिल है। ये नये नूडल उत्पाद पेटीएम मॉल में 240 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं।
बीएसई में नेस्ले इंडिया का शेयर आज सपाट 6,714.60 रुपये पर खुला और 6,724.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर मामूली गिरावट के साथ 6,706.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 03 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!