शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएचएफएल (DHFL) को हुआ 2,217.68 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

डीएचएफएल (DHFL) को वित्त वर्ष 2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही में 2,217.68 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

इसके मुकाबले कंपनी वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 189.66 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे में रही थी। इस बीच डीएचएफएल की कुल आमदनी 1,960.01 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,377.70 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार कंपनी के मुनाफे में 1069.29% और आमदनी में 21.31% की वृद्धि हुई।
बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 447.40 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 451.00 रुपये पर खुला। करीब 3 बजे कंपनी के शेयर में 2.60 रुपये या 0.58% की गिरावट के साथ 444.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!