शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शुद्ध मुनाफे में 412.83% की जोरदार वृद्धि

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को वित्त वर्ष 2016-17 की जनवरी-मार्च तिमाही में 2,085.75 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

इसके मुकाबले बैंक वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 406.71 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे में रहा था। इस बीच बैंक की कुल आमदनी 28,216.78 करोड़ रुपये के मुकाबले 28,603.29 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार बैंक के मुनाफे में 412.83% और आमदनी में 1.36% की वृद्धि हुई। वहीं इसका वार्षिक लाभ 10,179.96 करोड़ रुपये के मुकाबले 10,188.38 करोड़ रुपये और आमदनी 1,01,395.85 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1,13,397.63 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 272.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 290.25 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे बैंक के शेयर में 22.25 रुपये या 8.16% की शानदार तेजी के साथ 295.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!