शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा एलऐँडटी टेक्नोलॉजी (L&T Technology) का शुद्ध लाभ

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में एलऐँडटी टेक्नोलॉजी (L&T Technology) का मुनाफा 8.18% घट गया।

कंपनी का मुनाफा 105.1 करोड़ रुपये से घट कर 96.5 करोड़ रुपये रह गया, जबकि इसकी कुल आमदनी 812.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 816.4 करोड़ रुपये हुई। वहीं इसका वार्षिक लाभ 418.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 425 करोड़ रुपये और आमदनी 3,150.7 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,307.4 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में एलऐँडटी टेक्नोलॉजी का शेयर 783.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 778.55 रुपये पर खुला है। करीब पौने 11 बजे कंपनी के शेयर में 4.85 रुपये या 0.62% की कमजोरी के साथ 778.85 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!