शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमसीएक्स (MCX) के मुनाफे में 50.7% की गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में एमसीएक्स (MCX) के मुनाफे में 50.7% की गिरावट आयी।

एमसीएक्स का मुनाफा 44.4 करोड़ रुपये से घट कर 21.9 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इसका वार्षिक शुद्ध लाभ 114.62 करोड़ रुपये से बढ़ कर 126.59 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा इसकी तिमाही आमदनी 60.5 करोड़ रुपये से 3.5% बढ़ कर 62.6 करोड़ रुपये और वार्षिक आमदनी 234.92 करोड़ रुपये के मुकाबले 259.43 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में एमसीएक्स का शेयर गुरुवार को 1153.30 रुपये पर बंद होकर आज कमजोरी के साथ 1,138.00 रुपये पर खुला और 1,103.65 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 26.25 रुपये या 2.28% की कमजोरी के साथ 1,127.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!