शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीई शिपिंग (GE Shipping) को हुआ अंतिम तिमाही में घाटा

जीई शिपिंग (GE Shipping) को वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में 34.16 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

गत वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी 24.15 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। वहीं कंपनी का सालाना मुनाफा 1,096.98 करोड़ रुपये से 31.17% घट कर 754.96 करोड़ रुपये रह गया। दूसरी ओर कंपनी की तिमाही आमदनी 859.89 करोड़ रुपये से 13.18% घट कर 746.52 करोड़ रुपये और वार्षिक आमदनी 3,807.77 करोड़ रुपये के मुकाबले 18.14% कम 3,116.86 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में शुक्रवार को जीई शिपिंग का शेयर 15.85 रुपये या 3.58% की कमजोरी के साथ 426.80 रुपये पर बंद हुआ। इसके 52 हफ्तों का शिखर 477.00 रुपये और निचला स्तर 296.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!