शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केनरा बैंक (Canara Bank) को हुआ 214.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

केनरा बैंक (Canara Bank) को वित्त वर्ष 2016-17 की आखरी तिमाही में 214.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में बैंक को 3,905.49 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2016-17 में केनरा बैंक को 1,121.92 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभा हुआ, जबकि गत वर्ष इसे 2,812.82 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसकी तिमाही आमदनी 12,116.14 करोड़ रुपये से अधिक 12,889.20 करोड़ रुपये और वार्षिक आमदनी 48,897.36 करोड़ रुपये से बढ़ कर 48,942.04 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में केनरा बैंक का शेयर शुक्रवार को 394.55 रुपये पर बंद होकर आज हल्की बढ़त के साथ 397.80 रुपये पर खुला और 403.60 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 2.05 रुपये या 0.52% की गिरावट के साथ 392.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 08 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!