शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) को हुआ 596.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) को वित्त वर्ष 2016-17 की अंतिम तिमाही में 596.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

इसके मुकाबले गत वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 16.95% ज्यादा 718.4 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इसकी तिमाही आमदनी 1,418.1 करोड़ रुपये से 13.20% बढ़त के साथ 1,605.3 करोड़ रुपये रही। साथ ही तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का एबिटा 6% बढ़ कर 1,585 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 44% के मुकाबले 45% रहा।
बीएसई में भारती इन्फ्राटेल का शेयर सोमवार के 364.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 356.00 रुपये पर खुला। करीब 12.25 बजे कंपनी का शेयर 4.55 रुपये या 1.25% की बढ़त के साथ 368.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!