शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एरोज इंटरनेशनल (Eros International) ने मिलाया जी (Zee) से हाथ

फिल्म एंटरटेनमेंट कंपनी एरोज इंटरनेशनल (Eros International) ने प्रमख टीवी नेटवर्क जी (Zee) के साथ टेलीविजन समूहन समझौता किया है।

कंपनी ने यह समझौता 2017 में रिलीज होने वाली अपनी फिल्मों के लिए किया है, जिससे जी को इन फिल्मों का चैनल सिंडिकेशन अधिकार प्राप्त होगा। इन फिल्मों में सरकार 3, मुन्ना माइकल और शुभ मंगल सावधान शामिल हैं।
बीएसई में एरोज इंटरनेशनल का शेयर सोमवार के 229.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 232.50 रुपये पर खुला। करीब सवा 1 बजे कंपनी का शेयर 9.00 रुपये या 3.93% की मजबूती के साथ 238.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!