शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट लाइफ (Jubilant Life) को मिली राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल की मंजूरी

जुबिलेंट लाइफ (Jubilant Life) को राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यह मंजूरी उत्तर प्रदेश के गजरौला में स्थित आसवनी इकाई को छोड़ कर अपनी बाकी सभी इकाइयों में पुन: संचालन शुरू करने के लिए मिली है, जिन्हें एनजीटी ने प्रदूषण मानदंडों का उल्लंघन करने के कारण बंद करवा दिया था।
बीएसई में जुबिलेंट लाइफ का शेयर मंगलवार के 769.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 774.35 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 10 बजे यह 17.85 रुपये या 2.33% की बढ़त के साथ 787.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!