शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर वित्तीय नतीजों के बावजूद भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर चढ़ा

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपने तिमाही और सालाना वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 1,529 करोड़ रुपये से 69.22% घट कर 470.6 करोड़ रुपये और वार्षिक लाभ 6,893 करोड़ रुपये से 38.46% घट कर 4,241.4 करोड़ रुपये रह गया। इसकी कुल तिमाही आय 24,983.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.01% कम 21,980.6 करोड़ रुपये और वार्षिक आय 96,619.2 करोड़ रुपये की तुलना में 95,589.9 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर मंगलवार के 345.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 337.00 रुपये पर खुला। करीब 10.55 बजे यह 9.15 रुपये या 2.65% की बढ़त के साथ 354.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!