शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी बढ़ने का बावजूद घटा इंटरग्बोल एविएशन (Interglobe Aviation) का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में इंटरग्बोल एविएशन (Interglobe Aviation) के लाभ में 24.6% की गिरावट आयी है।

हालाँकि कंपनी की आमदनी में 18.5% की बढ़त हुई। कंपनी का लाभ 583.7 करोड़ रुपये से घट कर 440.2 करोड़ रुपये और आमदनी 4,090.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4,848.2 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में इंटरग्बोल एविएशन का शेयर मंगलवार के 1140.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 1,135.00 रुपये पर खुला, जो आज इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयर में 14.10 रुपये या 1.24% की कमजोरी के साथ 1,126.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!