शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तो एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने ऐसे जुटाये 8,000 करोड़ रुपये

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने मंगलवार को 8,000 करोड़ रुपये की धनराशि जुटायी।

बैंक ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर प्रतिभूतियों की ऑनलाइन बोली के माध्यम से अतिरिक्त टीयर-1 बॉन्ड जारी करके निजी प्लेसमेंट के जरिये यह रकम बतौर ऋण प्राप्त की। 8.85% की कूपन दर वाले इन बॉन्डों की कोई परिपक्वता अवधि नहीं है।
बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर मंगलवार के 1,535.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 1,541.00 रुपये पर खुला और 1,554.95 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 18.60 रुपये या 1.21% की बढ़त के साथ 1,554.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!