शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बर्जर पेंट्स (Berger Paints) के कर्मियों ने शुरू की हड़ताल

बर्जर पेंट्स (Berger Paints) की गोवा में स्थित फैक्ट्री की यूनियन ने हड़ताल कर दी है।

कंपनी का कहना है कि बुधवार से शुरू हुई इस हड़ताल से फैक्ट्री में कम पैमाने पर परिचालन के कारण कंपनी के संचालन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
बीएसई में बर्जर पेंट्स का शेयर बुधवार के 260.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 260.50 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे यह 0.30 रुपये या 0.12% की हल्की गिरावट के साथ 259.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!