शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुजरात पीपावाव (Gujarat Pipavav) के शेयर का रुख ऊपर की ओर

गुजरात पीपावाव (Gujarat Pipavav) ने अपने तिमाही और सालाना वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में कंपनी के लाभ में 28.10% की बढ़त हुई है। साथ ही कंपनी की आमदनी में भी 8.44% की बढ़त हुई। कंपनी का लाभ 51.67 करोड़ रुपये से बढ़ कर 66.19 करोड़ रुपये और आमदनी 160.98 करोड़ रुपये से बढ़ कर 174.57 करोड़ रुपये हो गयी। साथ ही कंपनी का वार्षिक लाभ 191.18 करोड़ रुपये से 30.71% की बढ़त के साथ 249.91 करोड़ रुपये और वार्षिक आमदनी 659.95 करोड़ रुपये से 3.50% अधिक 683.10 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में गुजरात पीपावाव का शेयर बुधवार के 160.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 160.30 रुपये पर खुला और 167.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयर में 5.10 रुपये या 3.17% की मजबूती के साथ 165.75 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!