शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) ने किये शेयर आवंटित

इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) ने 38,865,582 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।

कंपनी ने 2 रुपये प्रति वाले ये शेयर बुधवार को सिनेमॉन कैपिटल को 56.40 रुपये के अधिमूल्य के साथ 58.40 रुपये प्रति शेयर की दर आवंटित किये।
बीएसई में इंडियाबुल्स वेंचर्स का शेयर बुधवार के 136.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 143.00 रुपये पर खुला और 143.35 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के आखरी समय में कंपनी के शेयर में 6.80 रुपये या 4.98% की मजबूती के साथ 143.35 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!