शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) करेगा 6.20 करोड़ शेयर जारी

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) क्यूआईपी इश्यू के जरिये 6.20 करोड़ शेयर जारी करेगा।

क्यूआईपी इश्यू की शुरुआत गुरुवार को हो चुकी है, जिसमें शेयरों का भाव 930-936 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। 6.20 करोड़ शेयर बैंक की 3.37% की हिस्सेदारी के बराबर हैं, जिनसे कोटक महिंद्रा बैंक 5,800 करोड़ रुपये जुटायेगा।
बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर गुरुवार के 936.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 941.90 रुपये पर खुला औऱ 947.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1 बजे बैंक के शेयर में 6.40 रुपये या 0.68% की बढ़त के साथ 943.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!