शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) को इस बार हुआ शुद्ध मुनाफा

सेंचुरी टेक्सटाइल्स (Century Textiles) को वित्त वर्ष 2015-16 में हुए 95 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में 104.99 करोड रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

साथ वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में 2.30 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में कंपनी 36.83 के लाभ में रही। वहीं कंपनी की तिमाही आमदनी 2,256.83 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,353.50 करोड़ रुपये रही, जबकि सालाना आमदनी 8,800.59 करोड़ रुपये से घट कर कर 8,729.16 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में सेंचुरी टेक्सटाइल्स का शेयर गुरुवार के 1,197.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 1,196.15 रुपये पर खुला और 1,218.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 2.55 बजे कंपनी के शेयर में 34.15 रुपये या 2.85% की कमजोरी के साथ 1,163.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 12 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!