शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूको बैंक (UCO Bank) को हुआ 1,850.67 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

यूको बैंक (UCO Bank) को वित्त वर्ष 2016-17 में 1,850.67 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

जबकि गत वित्त वर्ष में बैंक 2,799.25 करोड़ रुपये के घाटे में रहा था। साथ ही वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम में हुए 1,715.15 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में इसे 588.19 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। वहीं इसकी तिमाही आमदनी 4,745.48 करोड़ रुपये से घट कर 3,906.74 करोड़ रुपये और सालाना आमदनी 20,157.28 करोड़ रुपये से घट कर कर 18,440.29 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में यूको बैंक का शेयर शुक्रवार को 0.10 रुपये या 0.24% की मामूली कमजोरी के साथ 41.55 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 46.60 रुपये और निचला स्तर 29.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!