शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयनॉक्स विंड (Inox Wind) के तिमाही मुनाफे और आमदनी में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में आयनॉक्स विंड (Inox Wind) के मुनाफे में 56.28% की गिरावट आयी।

कंपनी का लाभ 291.76 करोड़ रुपये से घट कर 127.54 करोड़ रुपये रह गया। साथ ही इसकी तिमाही आमदनी 1,858.03 करोड़ रुपये से 44.37% गिर कर 1,033.55 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा इसका सालाना लाभ 461.17 करोड़ रुपये के मुकाबले 34.23% की गिरावट के साथ 303.29 करोड़ रुपये और कुल आय 4,520.51 करोड़ रुपये से 23.01% घट कर 3,480.32 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर शुक्रवार के 201.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 175.00 रुपये पर खुला। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 32.55 रुपये या 16.12% की भारी कमजोरी के साथ 169.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!