शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) के लाभ और आय में हुई वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) के मुनाफे में 3.52% की वृद्धि हुई।

कंपनी का लाभ 72.97 करोड़ रुपये से बढ़ कर 75.54 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही इसकी तिमाही आमदनी 1,506.94 करोड़ रुपये से 6.73% बढ़ कर 1,608.42 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा इसका सालाना लाभ 333.27 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.77% की बढ़त के साथ 392.50 करोड़ रुपये और कुल आय 6,074.62 करोड़ रुपये से 8.03% बढ़ कर 6,562.64 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में साउथ इंडियन बैंक का शेयर शुक्रवार के 25.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 26.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 27.05 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2 बजे बैंक के शेयर में 1.15 रुपये या 4.46% की कमजोरी के साथ 24.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 15 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!