शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाटा इंडिया (Bata India) के तिमाही मुनाफे में 27% की वृद्धि

बाटा इंडिया (Bata India) ने वित्त वर्ष 2016-17 की अंतिम तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिये हैं।

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 35.9 करोड़ रुपये रहा, जो गत वित्त वर्ष की समान तिमाही में 28.2 करोड़ रुपये था। कुल आय पिछले साल की समान तिमाही के 563.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 598 करोड़ रुपये रही। इस प्रकार सालाना आधार पर कंपनी के चौथी तिमाही मुनाफे में 27% और कुल आमदनी में 6% की बढ़त हुई है।
बीएसई में बाटा इंडिया का शेयर सोमवार के 575.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 576.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.05 बजे कंपनी का शेयर 6.15 रुपये या 1.07% की कमजोरी के साथ 569.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!