शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने घटायी ब्याज दर

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने ब्याज दर में 30 आधार अंकों की कटौती की है।

बैंक ने सोमवार को वेतनभोगी महिला उधारकर्ताओं के 30 लाख रुपये तक के ऋण पर ब्याज दर 30 आधार अंक घटा कर 8.35% और अन्य उधारकर्ताओं के लिए 8.40% कर दी है। बैंक के इस कदम का लाभ घर खरीदारों को होगा।
आज आईसीआईसीआई बैंक के शेयर का रुख नीचे की ओर है। बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर सोमवार के 302.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 303.70 रुपये पर खुला है। करीब 11.10 बजे बैंक का शेयर 0.20 रुपये या 0.07% की मामूली बढ़त के साथ 302.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!