शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शानदार रहे डिशमैन फार्मा (Dishman Pharma) के तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में डिशमैन फार्मा (Dishman Pharma) के मुनाफे में 47.6% की बढ़त हुई।

कंपनी का लाभ 29 करोड़ रुपये से बढ़ कर 42.8 करोड़ रुपये रह गया। इसकी तिमाही आमदनी 362.1 करोड़ रुपये से 47.5% बढ़ कर 534.2 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा डिशमैन फार्मा का एबिटा 95.8 करोड़ रुपये से 53.1% बढ़ कर 146.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 26.5% के मुकाबले 27.5% रहा।
बीएसई में डिशमैन फार्मा का शेयर मंगलवार के 310.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 316.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.20 बजे कंपनी का शेयर 3.30 रुपये या 1.06% की मजबूती के साथ 313.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!