शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने जयपुर में शुरू की 4जी इंटरनेट सेवा

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने राजस्थान में अपनी 4जी इंटरनेट सेवा का विस्तार करते हुए जयपुर में भी यह सेवा शुरू कर दी है।

राज्य के भिवाड़ी, भरतपुर, चोमू, अजमेर, सीकर, अलवर, झुंझुनू, सवाई माधोपुर और पुष्कर में कंपनी की 4जी इंटरनेट सेवा पहले से ही उपलब्ध है। आइडिया की ओर से कहा गया है कि जोधपुर, उदयपुर, कोटा, श्रीगंगानगर और बिकानेर में भी जल्द ही 4जी इंटरनेट शुरू किया जायेगा।
बीएसई में आइडिया सेल्युलर का शेयर मंगलवार के 87.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 87.50 पर खुला। एक दायरे में कारोबार करते रहने के बाद आइडिया का शेयर कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.10 रुपये या 1.25% की कमजोरी के साथ 86.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!