शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीईएससी (CESC) के शेयर ने की जोरदार वापसी

आज सीईएससी (CESC) के शेयर में 5% से अधिक की मजबूती आयी है।

इससे पहले गुरुवार को पुनर्गठन की खबर से सीईएसई के शेयर में 15% की भारी गिरावट दर्ज की गयी थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने गुरुवार को कंपनी की पुनर्गठन की योजना को मंजूरी दी थी। योजना के तहत सीईएससी के पास इसके पूरे बिजली वितरण व्यापार को रखने के साथ ही बिजली उत्पादन व्यापार को सीईएससी जनरेशन को हस्तांतरित किया जायेगा। इसके अलावा कंपनी के खुदरा व्यापार के लिए एक अलग कंपनी की स्थापना की जायेगी।
आज बीएसई में सीईएसई का शेयर 829.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 850.00 रुपये पर खुला और 885.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 11 बजे कंपनी के शेयर 42.85 रुपये या 5.16% की बढ़त के साथ 872.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख