शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को मिला ठेका

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को 1,140 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

राजेश एक्सपोर्ट्स को यूएई से अपने उत्पादों के लिए यह ठेका प्राप्त हुआ है, जिसकी समाप्ति अवधि सितंबर 2017 है। कंपनी इस ऑर्डर को बैंगलुरु में स्थित सुविधा से क्रियान्वित करेगी, जो कि विश्व की सबसे बड़ी उत्पादन सुविधा है।
आज बीएसई में राजेश एक्सपोर्ट्स का शेयर 638.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले सीधे 653.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर पर खुला। मगर शुरुआती कारोबार में ही यह लाल निशान पर पहुँच गया। करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयर में 1.25 रुपये या 0.20% की मामूली गिरावट के साथ 637.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!