शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

साझा उद्यम कंपनी के जरिये मिला लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को ठेका

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को अपनी एक साझा उद्यम कंपनी एसऐंडटी-एमएचपीएस बॉइलर्स के जरिये 300 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका जापान की मित्सुबिशी हिताची पावर सिस्टम से वॉटर वॉल पैनल, कोइल्स, पाइपिंग और हीडर हेतू 2X1000 मेगावाट और 1X650 मेगावाट के संयंत्रों को प्रेशर पार्ट्स की आपूर्ति के लिए मिला है।
आज बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,721.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,728.00 रुपये पर खुला। 1,733.90 रुपये के उच्च स्तर को छूने के बाद करीब 12.25 बजे कंपनी के शेयर में 17.40 रुपये या 1.01% की कमजोरी के साथ 1,704.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!