शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) के तिमाही मुनाफे में 90.53% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में केईसी इंटरनेशनल (KEC International) के मुनाफे में 90.53% की बढ़त हुई।

केईसी की कुल आय में भी 10.48% की वृद्धि हुई। कंपनी का मुनाफा 76.38 करोड़ रुपये के मुकाबले 145.53 करोड़ रुपये और आमदनी 2,620.92 करोड़ रुपये से बढ़ कर 2,895.71 करोड़ रुपये रही।
शुक्रवार को बीएसई में केईसी इंटरनेशनल का शेयर 8.80 रुपये या 3.72% की मजबूती के साथ 245.20 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 253.10 रुपये और निचला स्तर 111.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!