शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेमंड (Raymond) ने मिलाया केवीआईसी से हाथ

वस्त्र और परिधान की प्रमुख कंपनी रेमंड (Raymond) ने खादी ऐंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (केवीआईसी) के साथ समझौता किया है।

रेमंड ने केवीआईसी से समझौते के साथ ही एक नया ब्रांड खादी लेबल शुरू किया है। साथ ही केवीआईसी ने रेमंड को विलेड इंडस्ट्रीज के खादी या खादी उत्पादों की बिक्री, मार्केटिंग और प्रमोट करने की मंजूरी दे दी। इस साझेदारी की मियाद 5 साल है।
बीएसई में रेमंड का शेयर 721.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 725.00 रुपये पर खुला। कारोबार बंदी के समय कंपनी के शेयर में 11.45 रुपये या 1.59% की कमजोरी के साथ 710.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!