शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आमदनी में बढ़ोतरी के बावजूद इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) का तिमाही लाभ घटा

इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) के जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही के मुनाफे में 15.18% की गिरावट आयी।

कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान अवधि में 77.79 करोड़ रुपये से घट कर 65.98 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान कंपनी की कुल तिमाही आय 369.80 करोड़ रुपये से 35.21% अधिक 500.03 करोड़ रुपये रही। वहीं इंजीनियर्स इंडिया का वार्षिक मुनाफा 281.42 करोड़ रुपये से 17.33% बढ़ कर 330.20 करोड़ रुपये और सालाना आय 1,787.89 करोड़ रुपये से 4.79% घट कर 1,702.15 करोड़ रुपये रह गयी। तिमाही लाभ घटने के कारण आज इंजीनियर्स के शेयर भाव में 3% से अधिक की गिरावट आयी है। सुबह करीब 9.40 बजे इसका शेयर 3.20% नीचे 157.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 मई 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!